फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली से हड़ताल का बजाया बिगुल

Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यकर्मियों ने सभा में चिकित्सा सेवाएं ठप करने का किया ऐलान
विज्ञापन

एचआरए में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी को सिरे से नकारा
 शासन स्तर पर लंबित मांग पत्र का निस्तारण नहीं किए जाने के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े विभिन्न विभागों के घटक संगठनों में शामिल कर्मचारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार को शहर में बाइक रैली निकालकर बुधवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल का बिगुल बजा दिया। यही नहीं, उन्होंने हड़ताल के शुरुआती दो दिन सरकारी अस्पतालों में तीन घंटे तक चिकित्सा सेवाएं बाधित रखने का ऐलान किया। 
हड़ताल के प्रति जन जागरण को निकाली गई बाइक रैली के लिए परिषद के घटक संगठनो के पदाधिकारी और सदस्य पुराना जिला अस्पताल परिसर स्थित परिषद कार्यालय में जमा हुए। वहां से मोटर साइकिलों पर सवार कर्मचारियों का समूह नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। बाइक रैली कलक्ट्रेट पहुंचकर सभा में बदल गई। इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि यह कर्मचारियों की बदनसीबी है कि उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद जिन मांगों पर शासन स्तर से सहमति बनीं, उन पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

शासन स्तर से मकान किराया भत्ता में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को नकारते हुए कर्मचारी नेता दीक्षित ने कहा कि एचआरए को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारी संगठन मकान किराया महंगाई भत्ता से जोड़कर मांग ररहे हैं, जबकि शासन ने पुरानी दरों के आधार पर एचआरए घोषित करके कर्मचारियों को हड़ताल से डिगाने के लिए गुमराह किया है। उन्होंने परिषद की संघर्ष समिति के चेयरमैन से हुई वार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह आठ से 11 बजे तक सभी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं ठप रहेंगी और 12 अगस्त को चिकित्सा संगठन पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे।   
विज्ञापन

बाइक रैली में कोषागार कर्मचारी संघ, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, अर्बन मलेरिया फाइलेरिया संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, राजकीय कुष्ठ चिकित्सा संघ, ऑप्टोमैट्रिस्ट एसोसिएशन, वाणिज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन व आशुलिपिक सेवा संघ, प्रयोगशाला प्राविधिक संघ, एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन, सिंचाई संघ, उर्दू अनुवादक संघ आदि से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे। इस बीच, परिषद की कोर कमेटी में शामिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र सक्सेना, जिला सचिव अमित सिंह, भोलानाथ सक्सेना, अमरनाथ गौतम, पीके अगिभनहोत्री, ओमकार नाथ शुक्ला, संजीव दीक्षित आदि ने हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें