फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंथरा ओवरब्रिज पर टक्कर के बाद कंटेनर में फंसी बाइक, लगी आग, युवक की मौत

विज्ञापन
तिलहर में हाईवे पर हुए हादसे में कंटेनर में फंसी बाइक। संवाद
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बंथरा ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर हादसे में सिंधौली थाना क्षेत्र के पैगापुर गांव निवासी 22 वर्षीय सत्यम शुक्ला की मौत हो गई। बाइक से भरे कंटेनर की टक्कर के बाद सत्यम की बाइक कंटेनर के नीचे फंस गई और करीब 50 से 60 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक और कंटेनर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सत्यम शुक्ला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह बंथरा स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे बंथरा ओवरब्रिज पर पीछे से आए कंटेनर से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही सत्यम बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि बाइक कंटेनर के नीचे फंस गई। कुछ ही देर में दोनों वाहनों में आग भड़क उठी और कंटेनर के पहियों तक लपटें पहुंच गईं। धुएं का गुबार उठने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। एक ग्रामीण खेत से स्प्रे मशीन लाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सत्यम को निजी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि कंटेनर और बाइक की टक्कर के बाद आग लग गई थी। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। कंटेनर को हाईवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया गया है। यातायात सामान्य करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।

शव देखते ही मचा कोहराम
सत्यम शुक्ला अविवाहित थे। वह छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। सत्यम की मौत की सूचना मिलते ही मां मिथिलेश, भाई श्रीराम, रामलखन, रामबाबू, संतराम और बहन उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बाइकों से भरा कंटेनर कहां से आ रहा था और किस स्थान के लिए जा रहा था।

तिलहर में हाईवे पर हुए हादसे में कंटेनर में फंसी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें