फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग से बचने के लिए भगाई बाइक, हादसे में युवक की मौत

सार

पुवायां रोड पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी।सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर के पास दो सिपाहियों ने इशारा देकर बाइक को रोक लिया।इसके बाद सिपाही दोनों को लेकर कैंट चौकी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। पुवायां रोड पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। भागने की फिराक में ईंट के ढेर से बाइक टकरा गई। सिर पर चोट से सिंधौली के गांव मूड़ाहारिस निवासी अरविंद की मौत हो गई वहीं बरौर गांव का अमित घायल हो गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। परिजनों के मुताबिक दो सिपाहियों ने बाइक का पीछा किया जिससे वे लोग घबरा गए थे।
विज्ञापन

संतोष ने बताया कि उनका छोटा भाई अरविंद शर्मा (25) अमित के साथ रविवार शाम को ओसीएफ फैक्टरी इस्टेट में चल रहे रामलीला मेला देखने बाइक से गया था। रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर के पास दो सिपाहियों ने इशारा देकर बाइक को रोक लिया। उनसे बाइक के कागज मांगे तो उन्होंने घर से मंगाने की बात कही। इसके बाद सिपाही दोनों को लेकर कैंट चौकी आ गए। सिपाहियों के जाने के थोड़ी देर बाद दोनों लोग बाइक से घर की ओर चल दिए। संतोष के मुताबिक सिंधौली थाना क्षेत्र में पैना के पास दो पुलिसवालों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। घबराए हुए अरविंद ने पुलिस से बचने के लिए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। थोड़ी दूरी पर लगे एक ईंट के ढेर से उनकी बाइक टकरा गई। सिर पर चोट लगने से करीब एक घंटे तक दोनों लोग बेहोशी की हालत में पड़े रहे। जब अमित को होश आया तो उसने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस दोनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आई। यहां डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। अमित का इलाज चल रहा है। संतोष के मुताबिक अरविंद के बाइक भगाने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया था जिसकी वजह से घबराने से हादसा हो गया। संतोष ने बताया कि कैंट चौकी से निकलने के बाद घबराकर दोनों ने पुवायां मार्ग से आने की जगह रिंग रोड से नियामतपुर गांव होते हुए घर जाने का मन बनाया था।
हादसा दुखद है। पुलिस रुटीन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उन लोगों का पीछा भी नहीं किया था। परिजनों की ओर से अगर कोई तहरीर आती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। - एसपी एस. आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें