फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ से टकराकर खंभे से टकराई बाइक, जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉरचरी पर मृतक श्रीकृष्ण के शोकाकुल परिजन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती सड़क हादसे में घायल हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रप्रकाश की मौत हो गई। परिजन शव को देख बिलख पड़े। नाते-रिश्तेदारों ने परिजनों को संभाला।
विज्ञापन

रिश्तेदार शिववीर ने बताया कि चंंद्रप्रकाश के साले रामजी घर आए हुए थे। शुक्रवार की दोपहर चंद्रप्रकाश अपने साले के साथ किसी काम से अपनी ससुराल सेहरामऊ दक्षिणी के लिए जा रहे थे। घर से थोड़ी ही दूरी पर शाहबाद रोड पर लड़ रहे सांड़ से टकराकर बाइक सीधा खंभे से टकरा गई।
हेलमेट की वजह से बाइक चला रहे उनके साले को मामूली चोट आई, लेकिन पीछे बैठे भाई चंद्रप्रकाश के सिर व कंधे पर गंभीर चोट आई। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। वह खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी रेशमा गुमसुम हो गई हैं। बच्चों की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई है। हादसे में घायल रामजी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से घायल हुए बुजुर्ग की मौत
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीकृष्ण की बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई।
बहनोई बांके ने बताया कि श्रीकृष्ण रविवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से गेहूं लेकर लौट रहे थे। लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर खजुआ गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। साले श्रीकृष्ण गेहूं की बोरियों से दबकर घायल हो गए। साथ ही इस हादसे में अन्य लोग भी घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, राजकीय मेडिकज कॉलेज में शव को देख उनकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद
-
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक
खुदागंज। बीसलपुर मार्ग पर शनिवार को सुबह रसाया खानपुर गांव की ओर से आ रही एक कार कुरगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उस पर सवार चालक को मामूली चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गया।
कार इतनी वेग से पेड़ से टकराई कि वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पेड़ का एक हिस्सा भी टूट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार से चालक को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटना के कारणों की जांच की। माना जा रहा है कि शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मार्ग पर फिसलन होने से कार अनियंत्रित हो गई। संवाद
-
स्कूटी से गिरकर युवक घायल



खुटार। बंडा रोड निवासी पवन कुमार 20 मार्च की रात नौ बजे स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इस बीच एक बच्चे को बचाने की कोशिश में वह स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लाेगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही पवन को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। डॉक्टर ने पवन की हालत ठीक बताई है। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉरचरी पर मृतक श्रीकृष्ण के शोकाकुल परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें