फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
तेजपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के पिपरौला बंजर गांव निवासी 52 वर्षीय तेजपाल की बाइक कुनिया जमालपुर गांव के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। सीएचसी पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका भतीजा घायल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तेजपाल अपनी पत्नी गीता देवी के साथ बेटी पूजा के घर कुनिया जमालपुर आए थे। उनके साथ उनका भतीजा अखिलेश निवासी रामनगर टीयूटी थाना मिश्रिख जिला सीतापुर भी था। रविवार सुबह तेजपाल और उनका भतीजा बाइक से गांव लौट रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में तेजपाल व उनका भतीजा घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल चाचा-भतीजे को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद उनके भतीजे को रेफर कर दिया गया। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से शाहजहांपुर के कंबाइन फोरमैन की मौत



पूरनपुर/घुंघचाई (पीलीभीत)। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव कंधरपुर निवासी कंबाइन फोरमैन बल्देव सिंह (65) की मौत हो गई। सीएचसी लाए गए बल्देव सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में बड़े थे।



हादसा रविवार को घुंघचाई में मैगलगंज हाईवे पर श्मशान घाट के समीप हुआ। बल्देव सिंह कंबाइल पर फोरमैन थे। वह घर से बाइक से उत्तराखंड के सितारगंज कंबाइन पर जा रहे थे। घुंघचाई में श्मशान घाट के समीप पूरनपुर की ओर से जा रही पिकअप की टक्कर से गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। हादसे के बाद लोगों की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



सीएचसी पहुंचे मृतक के पिता मेहर सिंह ने बताया कि बल्देव उत्तराखंड के सितारगंज में काम करता था। हादसे के बाद बल्देव की पत्नी रजविंदर कौर और 16 वर्षीय पुत्र रमनदीप सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद

तेजपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें