मासूम के शव को देख बिलख पड़ी मां
हादसे की खबर सुन बंडा चौराहा पर पहुंची रोशनी देवी इकलौते बेटे ऋषि के शव को देख बिलख पड़ी। रोते-रोते कई बार बेहोश हुई। परिवार की महिलाओं ने रोशनी को संभाला और सांत्वना दी। यही हाल मृतक की दादी मीना देवी, बहन खुशी व कीर्ति का रहा। मासूम के शव को देख गांव की महिलाओं की आंख के आंसू थम नहीं रहे थे।