फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेगी ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई पूरे दिन ठप रहेगी। पावर कॉरपोरेशन जेई माता प्रसाद ने बताया कि नगर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र पर ग्रामीण सप्लाई के लिए लगे पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर की जगह दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिसके चलते यह गतिरोध रहेगा। मालूम हो कि ओवरलोडिंग के चलते ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई सुचारु रूप से नहीं चल पाती है और बार-बार की ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को बिजली का लाभ नहीं मिल पाता और आए दिन लोग विरोध प्रदर्शन करते हैं। दोगुनी क्षमता का ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद ग्रामीण इलाके की बिजली सप्लाई में काफी सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें