फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ को स्कूलों में मिली अनियमितताएं

Fri, 18 Sep 2015 11:52 PM IST
कांट।
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी ने ब्लाक के आठ प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राइमरी स्कूल खपटी के खंडहर हो चुके स्कूल भवन में गांव वाले जानवर बांधने का काम ले रहे हैं। समायोजित शिक्षक और प्रशिक्षु शिक्षक दोनों गैरहाजिर मिले। साथ ही स्कूल की व्यवस्थाएं ध्वस्त मिलीं। अन्य सात स्कूलों की व्यवस्थाएं भी बेहद खराब थीं।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल बिलंदपुर गद्दीपुर बंद मिला। शिक्षक गैरहाजिर और स्कूल में तमाम अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। जूनियर स्कूल ताहरपुर में शिक्षक नहीं मिले। नामांकित 95 बच्चों में से सात ही मौजूद मिले। ऐसी ही स्थिति प्राइमरी स्कूल फत्तेपुर की मिली। प्राइमरी स्कूल बांसखेड़ा में नामांकित 146 बच्चों में से 23 मौजूद मिले और एमडीएम चूल्हे पर बनता हुआ मिला। प्राइमरी और जूनियर स्कूल बवौरी में इंचार्ज अध्यापक अनुपस्थित मिले। प्रशिक्षु शिक्षक भी नहीं मिले। छात्र संख्या भी काफी कम पाई गई। एक कक्ष में बाबाजी रहते हैं। अन्य कई अनियमिताएं मिलीं। बीईओ त्रिवेदी ने सभी मामलों में कार्रवाई के लिए बीएसए को संस्तुति भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें