जीआईसी मैदान में चल रहे अमर उजाला के बिग बाजार में ग्राहकों ने पूरे दिन जमकर खरीददारी की। इस बीच उन्होंने मेले में राजस्थानी व्यंजनों, गोहाना की स्पेशल जलेबी, चाउमीन, छोले-भटूरे, डोसा, मीठा पान आदि का भी आनंद लिया।
मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने घरेलू उपयोग वाले आइटम खरीदे। किचन उपकरण, सब्जी काटने की मशीन, चिप्स और फिंगर चिप्स काटने की मशीनों के अलावा शरीर की मसाज करने और स्वस्थ रखने की आधुनिक मशीनों के बारे में भी खूब जानकारी ली। आधुनिक डिजाइन वाला फर्नीचर, कारपेट, परदे, कुसेन, अचार, आयुर्वेदिक औषधि, खिलौने, रेडीमेड कपड़े, बिजली की खपत कम करने वाली मशीन, शॉपिंग बैग, पर्स, ज्वैलरी, पंजाबी जूतियां, कश्मीरी शाल, सूट, साडिय़ों के स्टालों पर खूब भीड़ जुटी रही।
बच्चों ने झूलों का लुत्फ लिया। मेले में देर रात तक भीड़ उमड़ती रही। खासतौर पर महिलाएं होली के त्योहार के मद्देनजर खरीददारी करने में जुटी हैं।