रोजा। मोक्ष धाम पर रक्षाबंधन के दिन शनिवार को भूतनाथ का पारंपरिक मेला लगेगा।
यहां बाबा महाकालेश्वर धाम के नाम से भगवान शंकर का प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि सावन माह के सभी सोमवार को जो श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
मुगल शासक अकबर के जमाने से मोक्ष धाम पर रक्षाबंधन के दिन यहां मेला लगता है। मेले के आयोजन से जुड़े स्वर्ग धाम सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बच्चों के लिए झूले, खिलौने, चाट, पकौड़ी, मिठाई आदि की दुकानें भी लगेंगी। संवाद