फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: भारत गौरव ट्रेन से करें सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और दक्षिण भारत की यात्रा, जानिए किराया

Thu, 07 May 2026 07:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

आईआरसीटीसी ने धार्मिक यात्रा के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनें शुरू की हैं। इन ट्रेनों से सात ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की यात्रा की जा सकेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर भी होगा। 
विज्ञापन
भारत गौरव ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने धार्मिक यात्रा के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को शुरू किया है। इस ट्रेन के जरिये सात ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत यात्रा का सुनहरा अवसर मिलेगा। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव होगा। टूर पैकेज में 847 रुपये ईएमआई की सुविधा भी दी गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में आईआरसीटीसी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर वीएन शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 12 जून को प्रारंभ होगी। ट्रेन के जरिये उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंटद्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग आदि मंदिर का दर्शन करने का मौका मिलेगा। 11 रात और 12 दिन के लिए ट्रेन से सफर करने के लिए एक मुश्त धनराशि देना होगी। 

ये है किराया 
उन्होंने बताया कि स्लीपर क्लास में ठहरने पर 24100, थर्ड एसी में 40890 व सेकंड एसी में 54390 रुपये देने होंगे। इसी तरह 29 जून से दूसरी ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से चलेगी। ट्रेन तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। प्रबंधक पर्यटन नवनीत गोयल ने बताया कि 11 रातें व 12 दिन का टूर पैकेज है। सफर के साथ ही नाश्ता, दोपहर व रात में खाना व एसी व नॉन एसी बसों से भ्रमण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


स्लीपर में ठहरने के लिए 24350, थर्ड एसी क्लास में 41800 व सेकंड एसी में 55750 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर में होगा। ट्रेनों में मंदिर की व्यवस्था भी रहेगी, साथ ही लोगाें को पैकेज लेने के लिए ईएमआई की सुविधा भी दी गई है। इस मौके पर सीएमआई एसके ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, शिवम सक्सेना, टीना राज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें