फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में ब्लॉक प्रमुखी के लिए अकेले भानु प्रताप ने भरा पर्चा

विज्ञापन
भानु प्रताप का स्वागत करते समर्थक।
विज्ञापन
निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय, आज होगी अधिकृत घोषणा
विज्ञापन

निगोही। भाजपा समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिंह का ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कारण, बुधवार को अन्य किसी बीडीसी सदस्य का नामांकन पत्र दाखिल न करना है। हालांकि, उनके निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने की अधिकृत घोषणा बृहस्पतिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर होगी।
पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के पुत्र सचिन वर्मा भी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बने थे। तब रोशनलाल वर्मा भाजपा से विधायक थे। विधानसभा चुनाव के दौरान रोशनलाल वर्मा सपा में शामिल हो गए। उनके चुनाव हारने के बाद माना जा रहा था कि देर सवेर उनके बेटे सचिन वर्मा की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भी जाएगी। अगस्त में बीडीसी सदस्य भानु प्रताप सिंह ने 49 अन्य बीडीसी के हस्ताक्षरों सहित उनके खिलाफ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर कराए गए मतदान में प्रस्ताव बहुमत से पारित होने पर नए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई। इसी क्रम में आज दोपहर करीब दो बजे भानु प्रताप ने अपना नामांकन कराया। वह ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर आदि भाजपा नेताओं और समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। तय समय तक इस पद के लिए अन्य किसी ने नामांकन नहीं कराया।
विज्ञापन

भानुप्रताप सिंह का नामांकन जांच में सही निकला है। इसलिए उनका ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें