फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतविंदर कौर को मिली 40वीं रैंक, बनेंगी प्रधानाचार्य

विज्ञापन
सतविंदर को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते माता-पिता।
विज्ञापन
बोलीं, पीसीएस के लिए 2014 से कर रही थीं तैयारी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें जीआईसी की सहायक अध्यापिका सतविंदर कौर को 40वीं रैंक मिली है। उनका चयन प्रधानाचार्य पद के लिए हुआ है।
सतविंदर ने बताया कि लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस-2021 के इंटरव्यू पांच अगस्त को ही संपन्न करा लिए गए थे। आयोग ने 12 जुलाई को मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। बुधवार को फाइनल रिजल्ट में उनकी 40वीं रैंक आई है। उन्होंने बताया कि वह पीसीएस के लिए 2014 से तैयारी कर रहीं थीं। साल 2011 में ही उनकी नौकरी जीजीआईसी, पूरनपुर में लग गई थी।
विज्ञापन

2014-15 में जीजीआईसी तिलहर में नियुक्त रहीं। बताया कि उनका सपना डिप्टी कलेक्टर बनने का है। इसके लिए प्रयास जारी रहेंगे। सतविंदर कौर ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा केवी-2 से पूरी हुई। जीएफ कॉलेज से ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
विज्ञापन

वर्तमान समय में वह इकोनॉमिक्स से पीएचडी कर रही हैं। मऊ कैंट की रहने वाली सतविंदर कौर के पिता हरभजन सिंह ओसीएफ से सेवानिवृत्त हैं। बड़े भाई रंजीत सिंह रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर मुंबई में कार्यरत हैं। दूसरे भाई परमजीत सिंह ओसीएफ कर्मचारी हैं। छोटी बहन गुरविंदर सिंह हरदोई के एक डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें