फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत में किसानों के मुद्दे उठाकर किया प्रदर्शन

Tue, 14 Mar 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ाहजहांपुर के पीडब्ल्यूडी भारतीय किसान यूनियन की बैठक को संबोधित करते यूनियन के प्रदेशघ्यक्ष र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में पंचायत कर किसान हित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने सरकार को निशाने पर लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सूचना पर वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल की अध्यक्षता में हुई पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को कर्जदार बनाकर अपने दबाव में लेना चाहती है। इसलिए कृषि के लिए ऋण लेने की बात करती है, लेकिन न तो फसलों का उचित मूल्य देने को तैयार है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य का गारंटी कानून बनाने को तैयार है।
यूनियन की उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड इकाई के उपाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत मजदूरों को लाने-ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाना चाहती है, लेकिन यूनियन इसका कड़ा विरोध जारी रखेगी। प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जब तक नलकूप कनेक्शनों के बिजली मीटर नहीं हटाए जाएं, कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखें।
विज्ञापन

सीतापुर से आए भाकियू नेता हरिहर मास्टर ने कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा नहीं ले, अन्यथा यूनियन कार्यकर्ता दोबारा दिल्ली कूच करने को बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन में किसानों को कर्जमाफी योजना का लाभ देने, जिले के सभी क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं खरीदने की उचित व्यवस्था कराने, आवारा पशुओं से गेहूं की फसल को हुई क्षति का मुआवजा देने, आलू भंडारण शुल्क बढ़ाने वाले शीतगृह संचालकों पर कार्रवाई करने आदि मांगों का उल्लेख है। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव, महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष माधुरी कुशवाहा, योगेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, निरंकार सिंह, दलजीत कौर, वीरपाल वर्मा, जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें