फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठा धान लगाने के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन

Mon, 20 Mar 2017 11:35 PM IST
शाहजहांपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
साठा धान लगाने के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी, लगा जाम
ज्ञापन लेने राजीव चौक पर पहुंचे एसडीएम 
साठा धान की रोपाई शुरू होने से खफा भाकि यू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजीव चौक पर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान चौराहे पर जाम लग गया। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर साठा धान की रोपाई होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता मोहम्मदी रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और यहां से जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ता नगर के राजीव चौक पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान जाम की स्थित उत्पन्न हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर एसडीएम रामशंकर, कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह मौके पर पहुंचे। भाकियू नेताओं ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि पुवायां में भूगर्भ जल स्तर गिरने के कारण साठा धान पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन कुछ अधिकारी साठा धान लगाने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। 21 मार्च तक साठा धान लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई और साठा धान की रोपाई पर रोक नहीं लगाई गई तो 22 मार्च को पुवायां के राजीव चौक पर चक्का जाम कर दिया जाएगा। ज्ञापन पर अनिल सिंह यादव, मनोज यादव, सुरजीत सिंह, सत्यवान अवस्थी, श्रीकृष्ण जाटव, प्रेमशंकर बाजपेयी, आशीष कुमार सहित तमाम किसानों के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें