फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के एसडीओ का पुतला फूंका

विज्ञापन
निगोही ब्लॉक परिसर में विद्युत निगम के एसडीओ का पुतला दहन करते भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता। स? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। विद्युत निगम की कार्य प्रणाली से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को छठे दिन भी ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा। इतने दिन से प्रदर्शन करने के बावजूद निगम के किसी भी अधिकारी द्वारा 17 सूत्री मांगों का संज्ञान नहीं लिए जाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के उपखंड अभियंता का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन एक दिसंबर से ब्लॉक परिसर में चल रहा है। किसी भी अधिकारी ने अनशन स्थल पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। इसी बात से खिन्न होकर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि मांगों को अनसुना किया तो छह दिसंबर को विभागीय अधिकारियों का पुतला जलाएंगे। दोपहर दो बजे तक कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी पर अमल करते हुए एसडीओ का पुतला आग के हवाले कर दिया।
भाकियू नेता माधुरी कुशवाहा ने कहा विद्युत अभियंताओं की शह पर निगोही विद्युत गृह में तैनात कर्मचारी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बिल बकाया की बात कहकर मनमाने तरीके से कनेक्शन काट देते हैं और बाद में रुपये लेकर तत्काल कनेक्शन जोड़ भी देते हैं। उन्होंने कहा कि सुविधा शुल्क न दिये जाने के कारण क्षेत्र के गांव बनासदेवी का फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जबकि 72 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने का आदेश है।
विज्ञापन

भाकियू नेता देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अब विद्युत निगम की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। प्रदर्शन में रामरक्षपाल, लक्ष्मण प्रसाद, शिवदास, दुर्जनलाल वर्मा, रामश्री, राकेश कुमार, सावित्री देवी, रेखा देवी, अन्नपूर्णा, जयंती देवी, राम बेटी, रामऔतार वर्मा, नबी हसन, नरेश यादव, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें