तिलहर के चीनी मिल ग्राउंड में प्रदर्शन करते भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता। संवाद
तिलहर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में चीनी मिल ग्राउंड में चलाया जा रहा धरना सोमवार को नौंवें दिन भी जारी रहा। 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए चल रहे धरने पर सोमवार को प्रमोद कुमार वर्मा, नेत्रपाल मौर्य, भवानी प्रसाद मिश्रा, रक्षपाल, लाला आदि लोग बैठे। तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि किसानों व मजदूरों की जायज समस्याओं का समाधान करने में तहसील प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। जिला प्रशासन को समस्याओं का संज्ञान लेना चाहिए। इस अवसर पर अनिल कुमार वर्मा, मनवीर वर्मा, रक्षपाल, वीरेश कश्य, भगवानदास गंगवार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। संवाद