फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरपुरा में ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर के केबल फुंके

Sat, 28 Mar 2015 11:15 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के बहादुरगंज सब स्टेशन से निकली बहादुरपुरा फीडर की लाइन पर जेल रोड के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के केबल बिजली की ओवरलोडिंग से शनिवार को दिन में 11 बजे जल गए। इससे जेल के आवासों सहित बहादुरपुरा, कृष्णानगर (आंशिक), लोहिया कॉलोनी आदि क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

गर्मियों का दौर शुरू होते ही ओवरलोडिंग से शहरी बिजली नेटवर्कसे जुड़े ट्रांसफार्मरों में ब्रेकडाउन की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। दरअसल, घरों और प्रतिष्ठानों में पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर आदि चालू हो जाने से बिजली खपत भी बढ़ गई है और इसी वजह से पॉवर नेटवर्क ओवरलोडिंग के शिकंजे में जकड़ने लगा है। दो दिन पहले लाला तेली बजरिया में इसी वजह से ट्रांसफार्मर फुंका था।
बजरिया में दूसरे दिन नया ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई चालू की गई क्योंकि विभागीय स्टोर और वर्कशॉप से तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाया। शनिवार को सुबह से बहादुरपुरा फीडर पर ट्रिपिंग होने लगी। इस पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह हुआ कि इसी फीडर से जुड़े जेल रोड के ट्रांसफार्मर की केबिल वाली लाइनें गर्म होने पर उनका इंसुलेशन पिघल गया। केबिल आपस में संपर्क में आए तो शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि ट्रांसफार्मर आग से सुरक्षित रहा, लेकिन केबिल जल जाने से शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को दोपहर दो बजे तक की नियमित कटौती के बाद सप्लाई शुरू होने पर भी बिजली मिलने के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें