फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे तक बंद रहा बहादुरपुरा का बिजली फीडर

Sun, 05 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इस्लामियां तिराहा पर लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

 चार सौ घरों में सुबह से शाम तक बिजली संकट  
होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस रूट पर बिजली नेटवर्क सुधारने के लिए जेल रोड पर इस्लामियां तिराहा के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बहादुरपुरा फीडर की बिजली सप्लाई छह घंटे तक बंद रखी गई। इस वजह से जिला कारागार समेत बहादुरपुरा, खिरनीबाग आंशिक, कचहरी, इंदिरानगर आदि क्षेत्रों के करीब चार सौ घरों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इस दौरान जेट पंप और सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाने से तमाम घरों में पानी का संकट पैदा हो गया। 
मोती चौक से आरंभ होने वाला लाट साहब का जुलूस शहर कोतवाली, चारखंभा, केरूगंज, जेल रोड, अंटा चौराहा और खिरनीबाग चौराहा होते हुए टाउनहाल के बाबा विश्वनाथ मंदिर तक जाता है। रास्ते में इस्लामियां तिराहे के पास 11 केवी की खुले तारों वाली लाइन पहले ही बदलकर वहां केबिल वाली बंच लाइन डाली जा चुकी है। इसके बावजूद इस्लामियां ओवरलोडिंग की समस्या बरकरार रही। 
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने और जुलूस के रूट पर बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए एक्सईएन सिटी विवेक पटेल ने इस्लामियां तिराहा के पास 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए थे। इस पर अमल करते हुए बहादुरगंज स्थित पॉवर सब स्टेशन के प्रभारी अवर अभियंता शैलेंद्र पांडेय ने सुबह दस बजे के बाद बहादुरपुरा फीडर का शट डाउन लेकर वहां की बिजली लाइन बंद करा दी। इसी के साथ वहां टेक्निकल स्टाफ नया ट्रांसफार्मर लगाने में जुट गया। यह काम दोपहर बाद दो बजे तक पूरा हो गया।
इसके बावजूद फीडर बंद रहा क्योंकि तिराहे पर रखे गए ट्रांसफार्मर के मेन लाइन से केबिल कनेक्शन जोड़ने में करीब दो घंटे लग गए। नतीजा यह हुआ कि शाम चार बजे तक आसपास के सैकड़ों घरों के लोग बिजली को तरसते रहे। रविवार का अवकाश होने के कारण कलक्ट्रेट और कचहरी के राजकाज में भले ही कोई बाधा न पड़ी हो, घरों में बिजली के साथ पानी का संकट भी गहरा गया, क्योंकि सुबह भरी गईं टंकियां दोपहर तक खाली हो गईं।  
विज्ञापन

 
कृष्णानगर और बृजविहार में जारी रही सप्लाई
बहादुरपुरा फीडर से शहर के पॉश इलाके में शुमार बृजविहार कालोनी और कृष्णानगर कालोनी समेत अंटा चौराहा तक कई मोहल्लों के सैकड़ों घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान जुड़े हैं, लेकिन फीडर का शट डाउन लिए जाने के बाद बिजली कर्मियों ने इस्लामियां तिराहा के पास केवल उत्तरी हिस्से की बिजली सप्लाई बंद रखी। तिराहा के पास पोल पर लगे टीपीएमओ उपकरण के सहारे दक्षिणी दिशा की कालोनियों और मोहल्लों की बिजली सप्लाई सुचारु रखी। अवर अभियंता के अनुसार बहादुरपुरा फीडर से करीब दो हजार कनेक्शन जुड़े हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर बदले जाने के दौरान केवल आसपास के इलाकों की बिजली बंद रखी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें