फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों से रहें सावधान, अनावश्यक टिप्पणी से बचें : एसपी

Sun, 21 Jan 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अशोक मीणा पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोशल मीडिया पर साइबर ठग लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर में वीआईपी इंट्री, प्रसाद आदि के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत हैं। ऐसे मैसेज पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इसकी पुलिस में शिकायत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है। श्री राम मंदिर को लेकर कोई भी अनावश्यक टिप्पणी नहीं करे। अगर कोई ऐसा मैसेज आता है तो उसको आगे न बढ़ाएं। अराजक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार की सांप्रदायिक टिप्पणी नहीं की जाए। अगर कोई अफवाह फैलाने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सभी लोग कानून व्यवस्था बरकरार रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें