फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ब्लाॅक जलालाबाद के चयनित होने पर बीईओ सम्मानित

विज्ञापन
लखनऊ में सम्मानित होते बीईओ सुनील कुमार सिंह। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
जलालाबाद। पीपीटी प्रजेंटेशन के तहत प्रदेश के सुपर 100 में ब्लाॅक जलालाबाद के चयनित होने पर बीईओ सुनील कुमार सिंह को लखनऊ में सम्मानित किया गया। बीआरसी पर प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक में बीईओ ने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों को बधाई दी। सुनील कुमार ने कहा कि यह सभी की कड़ी मेहनत से संभव हो सका हैं। बोले कि अब निपुण भारत मिशन अभियान की सफलता के लिए हम सभी को एकजुटता से कार्य करना होगा। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने निम्न प्रदर्शन करने वालों को सुधार लाने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें