जिले को मिला है 1700 का लक्ष्य
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जिले के 17 सौ युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण दिया जाना है। अब तक करीब 11 सौ आवेदन आ चुके हैं। इनमें से सौ से ज्यादा आवेदनकर्ताओं को लोन मिल भी चुका है। बगैर गारंटी और ब्याज के तहत मिलने वाले ऋण को पांच वर्ष में चुकाना होता है।