शाहजहांपुर। कोहरे के कारण ट्रेनें समय से नहीं आ रही हैं। बुधवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से आई। अप और डाउन लाइन की अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंची हैं। इसके चलते यात्रियों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा है।
जम्मूतवी से चलकर वाराणसी जाने वाली 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस रोज सुबह 3:54 बजे आती है। कोहरे के कारण गाड़ी विलंब से चल रही है। बुधवार को ट्रेन 12.19 बजे आई। इसके चलते यात्री प्लेटफॉर्म पर भटकते रहे। इसी तरह 14674 शहीद एक्सप्रेस तड़के 2:40 के स्थान पर साढ़े सात बजे आई। संवाद