फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को शुरू किया बेमियादी धरना

Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज कसबे के मोहल्ला पीरगंज में एक घर में घुसकर की गई लूटपाट के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में पीड़ित परिवार को साथ लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। अफसरों के नाम दिए गए ज्ञापन में लूट का माल बरामद कर घटना का खुलासा किए जाने, रात में बिजली कटौती बंद कराए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है।  बता दें कि गत शुक्रवार की रात अल्हागंज कसबे के मोहल्ला पीरगंज निवासी मेहराब शाह के घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने वहां से हजारों रुपये के जेवर, नगदी आदि लूट ली थी। घटना के दौरान गृहस्वामी मेहराब और उनकी पत्नी सरवरी ने तीन लुटेरों की पहचान भी कर ली। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में भाकपा के जिला मंत्री मो. सलीम, सह सचिव रामशंकर और राज्य कौंसिल सदस्य सुरेश कुमार ने डीएम, एसपी के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि जब तक लूट का माल बरामद कर आरोपियों को गिररफ्तार नहीं कर लिया जाता, धरना जारी रखा जाएगा।  धरना-प्रदर्शन में तकदीरन, सोनी, सोहराब, नूरबानों, अफशां, शबनम, अबसार, निजाकत खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें