फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग की लपटों से घिर गया था युवक

Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोप पर युवक के खुद को आग लगाने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावलखेड़ा। युवक और किशोरी की जान-पहचान काफी समय से थी। किशोरी के फोटो भी युवक के पास थे। वह मोहल्ले के युवकों को उसके फोटो दिखा रहा था। यह बात किशोरी के मामा की जानकारी में आने के बाद उन्होंने थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस के दबिश देने पर युवक मिट्टी का तेल डालकर किशोरी के घर पर पहुंच गया और आग लगा ली।
घटना उस वक्त हुई जब किशोरी को हाफिज दीनी तालीम दे रहे थे। बताते हैं कि तभी युवक उसके घर में घुस आया। किशोरी के परिवार का कोई सदस्य उस समय घर में मौजूद नहीं था। युवक ने आते ही हंगामा शुरू कर दिया। हाफिज और किशोरी कुछ समझ पाते, उसने लाइटर जलाया और खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से घिरने पर युवक बाहर की ओर भागा। इससे मोहल्ले में खलबली मच गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस का दबाव बढ़ा तो उठाया आत्मघाती कदम
-युवक के खिलाफ तहरीर पहुंचने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस ने उसके घर दबिश दी। उसके रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ की। पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद ही उसने यह कदम उठाया।

घरवालों ने लड़की पक्ष पर लगाया आग लगाने का आरोप
आग लगने से युवक के झुलसने के बाद उसके परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने लड़की पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। लड़की पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर दी गई थी। उसी से बचाव में युवक ने आग लगाई है। मामले की विवेचना कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें