फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: छेड़छाड़ का आरोप लगा तो युवक ने शिकायतकर्ता के घर जाकर खुद को लगाई आग

Wed, 15 Feb 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

- थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़छाड़ का आरोप लगने पर युवक ने शिकायतकर्ता के घर जाकर खुद को आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने युवक के 40 फीसदी जल जाने की बात कही है।
युवक के खिलाफ मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने सोमवार को भांजी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना रामचंद्र मिशन में तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच के लिए आरोपी के घर पहुंची और परिवार वालों से पूछताछ के लिए युवक को थाने भेजने के लिए कहा। पुलिस के दबाव बनाने से युवक विचलित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात्रि करीब सात बजे युवक अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर शिकायतकर्ता के घर पहुंच गया और लाइटर से खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर सराय काइयां चौकी प्रभारी शिवम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि झुलसे युवक के खिलाफ मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने भांजी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर युवक के घर पहुंचकर पुलिस ने उसे थाने आने के लिए कहा था। देर शाम आरोपी युवक शिकायतकर्ता के घर पहुंच गया और खुद को आग लगा ली। युवक के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें