फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल

Sat, 14 Mar 2015 08:01 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार सुबह गांव रौतापुर कलां की मोड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते पर कौए ने हमला कर उसे तोड़ दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने खुटार-पुवायां मार्ग पर राहगीरों पर हमला बोल दिया। कई बाइक और साइकिल सवारों को मधुमक्खियों ने काट कर बेदम कर दिया।
विज्ञापन

खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव मूड़ा निवासी बलील अपने साढ़ू गांव उम्मरपुर के कासिम के साथ खुटार आ रहा था। दोनों पर मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए दोनों खेत में भागे, लेकिन उनका पीछा नहीं छूट सका। बाद में दोनों बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। तमाम राहगीर घायल होने के बाद  मौके से भाग निकलने में सफल रहे। इस बीच कुछ लोगों ने गन्ने की पताई आदि जलाकर धुंआ किया। इसके बाद मधुमक्खियां आगे चली गईं। 108 सेवा की एंबुलेंस से कासिम और बलील को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर परिवार के लोग अस्पताल से दोनों को घर ले गए। मधुमक्खियों के हमले के चलते खुटार- पुवायां मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें