फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में ग्रीन, रेड और यलो कार्ड से मिलेंगे बेड

Thu, 09 Nov 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते नोडल ​अ​धिकारी डॉ.एलडी मिश्रा। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी में चिकित्सीय सुविधाओं में बदलाव होगा। इसके लिए बुधवार को खाका तैयार किया गया। लखनऊ से आए इमरजेंसी ट्रामा इम्प्रूवमेंट कमेटी ने रेड, यलो और ग्रीन कार्ड के अनुसार मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लखनऊ से आने वाली चिकित्सीय टीम के मद्देनजर बुधवार को अस्पताल की व्यवस्थाएं सुबह ही दुरुस्त कर ली गईं थीं। करीब दस बजे नोडल अधिकारी डॉ. एलडी मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले टीम ट्रामा सेंटर में गई। वहां सीमित जगह पर बेहतर व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। ट्रामा सेंटर के बाहर ही रिसेप्शन की व्यवस्था कराई जाएगी। यहां आने वाले मरीज का ब्लड प्रेशर, शुगर समेत सामान्य बीमारियों की जानकारी लेकर उनका पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद बीमारी के हिसाब से कार्ड देकर ट्रामा सेंटर या इमरजेंसी में उन्हें शिफ्ट किया जाएगा। नोडल अधिकारी ने पैथोलाॅजी, आईसीयू, ओपीडी, महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इमरजेंसी में बनेगा दो बेड का आईसीयू : नोडल अधिकारी ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को इमरजेंसी में दो बेड का आईसीयू तैयार कराने के निर्देश दिए, जिसमें गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज को तुरंत लाभ मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त रेड और यलो जोन के लिए दस-दस बेड को आरक्षित करने के लिए निर्देशित किया। इमरजेंसी में ही मोबाइल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और मिनी पैथोलॉजी के जरिये खून की जांच का भी इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन


स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मरीजों के लिए होगी व्यवस्था : हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मरीजों को अस्पताल लाने के दौरान तुरंत राहत दिलाने के लिए इमरजेंसी में एक या दो बेड की व्यवस्था की जाएगी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शरीर के अंदर जमे खून के थक्के को पिघलाने के लिए दवा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें