फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगल मैच में अक्षत झा और शिवांजय सिंह की जोड़ी ने विजेता

विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में पुरस्कार के साथ बैडमिंटन के खिलाड़ी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से जीएफ कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय ओपेन बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। इसके तहत सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर व वेटरन वर्ग के एकल और युगल मैच खेले गए। विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग के युगल मैच में अक्षत झा और शिवांजय सिंह की जोड़ी विजेता रही। उन्होंने कुशाग्र और रुद्रांश को 21-18 तथा 21-13 से पराजित किया। सब-जूनियर बालक वर्ग के एकल मैच में ऋषभ कुमार दिनकर ने शिवांजय को 21-14, 21-10 के हराकर फाइनल जीता। जूनियर बालक वर्ग के एकल मैच में आयुश पंकज ने विजय हासिल की। उन्होंने मनु राजवंश को 21-17, 21-18 के सीधे सेटों में पराजित किया।
जूनियर युगल बालक वर्ग में अभिषेक और हर्षल ने आयुश और कुशाग्र को 21-17, 21-17 से हराया। सीनियर पुरुष युगल में प्रथम मेहरोत्रा और शक्ति सिंह की जोड़ी ने अतुल और प्रदीप को 13-23, 23-21, 15-21 से हराया। सीनियर महिला युगल में अनुष्का वर्मा और शिप्रा गुप्ता की जोड़ी ने जाह्नवी और पलक को 19-21, 21-17 व 21-11 से पराजित करके फाइनल जीता।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष एकल में गौरव राजवंशी ने ईशेंद्र सिंह को 21-17, 21-18 से हराया। मिश्रित युगल मैच में आयुश पंकज और अनुष्का की जोड़ी ने बाजी मारी। उन्होंने शिप्रा और प्रदीप को 27-25, 17-21, 21-16 से पराजित किया। वेटरन युगल मैच में पीयूश और रिंकू ने मनोज और राजेश को 21-9, 21-17 से हराया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि व सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि खेल में जीतना उतना महत्वपूर्ण नहीं होता जितना कि प्रतिभाग करना। खेल भावना हमारे व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रीय-चेतना के विकास में सहायक होती है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद मोहिउद्दीन ने मुख्य अतिथि को बुके देकर, शाल ओढ़ा कर और स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया।
जीएफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने विजेताओं को बधाई दी। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिशन के मैच कंट्रोलर इरशाद अहमद, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव विवेक तुली, कोषाध्यक्ष सैयद अनीस अहमद, जीएफ कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद, रेफरी स्पंदन शुक्ला, प्रदीप, आकाश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें