फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में बीएलएड के छात्र की हत्या, बेटे को थप्पड़ मारने से गुस्साए पिता ने ली जान

Mon, 14 Jul 2025 10:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर ग्रामीण ने बीएलएड के छात्र की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जानिए पूरा घटनाक्रम... 
विज्ञापन
छात्र अरविंद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गहबरा गांव के रहने वाले छात्र अरविंद कुमार (22) की गांव के एक व्यक्ति ने पीटकर हत्या कर दी। वह अपने बेटे को थप्पड़ मारे जाने से नाराज था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
खेतीबाड़ी करने वाले दृगपाल का बेटा अरविंद बीएलएड (बैचलर्स इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की पढ़ाई कर रहा था। रविवार शाम करीब सात बजे अरविंद घर से करीब दो सौ     मीटर की दूरी पर बैठकर मोबाइल फोन में कुछ देख रहा था। तभी वहां गांव का एक बालक आया और वह भी देखने लगा। 

यह भी पढ़ें- गुरुकुल कांड में सनसनीखेज खुलासा: 10वीं के छात्र ने की थी अनुराग की हत्या, खून से सना लोवर बक्से में छिपाया
विज्ञापन


काफी देर तक बालक के नहीं जाने पर अरविंद ने टोका। इस पर बालक और अरविंद में मोबाइल फोन की छीनाझपटी होने लगी। इस बीच फोन गिरकर टूट गया। इससे नाराज होकर अरविंद ने बालक के थप्पड़ जड़ दिया। 

विज्ञापन

बेटे की शिकायत पर पिता ने बेरहमी से पीटा था 
बालक रोते हुए अपने घर गया और परिजन को पूरी जानकारी दी। बालक के आंसू देखकर उसके पिता को गुस्सा आ गया। उसने अरविंद को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीट दिया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और बीचबचाव किया। इस बीच अचेत होकर गिरे अरविंद को परिजन जलालाबाद सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

परिवार में मचा कोहराम
युवक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मेरठ में काम करता है। अरविंद पढ़ाई में होनहार था। उसकी मौत से पिता दृगपाल व बहन पूजा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें