फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएड की कॉपी ही चेक नहीं की, अंकों के लिए भटक रहा छात्र

विज्ञापन
अभय राठौर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीएड पाठ्यक्रम की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों को डिबार करने के बाद पीड़ित छात्र सामने आने लगे हैं। सोमवार को शहर के मोहल्ला हाथीथान निवासी अभय कुमार राठौर ने बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में अंक देने में मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अभय ने नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज बदायूं में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि टीचिंग ऑफ फिजिकल साइंस के पेपर में उन्हें अंक देने में लापरवाही की गई। संदेह होने पर आरटीआई के जरिये कॉपी मांगी। इसमें पाया कि किसी भी प्रश्न को चेक नहीं किया गया बल्कि अंक रिपोर्ट में सिर्फ प्रश्न संख्या एक में पांच अंक दिए गए।
बाकी किसी भी प्रश्न के उत्तर का कोई अंक नहीं दिया। उत्तर पुस्तिका में कोई प्रश्न चेक नहीं था। पीड़ित ने कुलपति को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन डेढ़ महीना बीतने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि नगर के दो और छात्र उनके संपर्क में हैं, जिन्हें अंक देने में मनमानी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें