फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों की आवाज बने मुलायम-अखिलेश

Mon, 14 Sep 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. फिदा हुसैन अंसारी ने कहा है कि आज के सांप्रदायिक दौर में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अल्पसंख्यकों की आवाज बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपने हालातों में बेहतरी लाने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोग वर्ष 2017 में सपा नेतृत्व को फिर अपनी निगहबानी सौंपें, जिससे कि विकास का रथ रुके बगैर चलता रहे।
विज्ञापन

वह रविवार को एक मैरिज लॉन में संगठन की शहर विधानसभा इकाई के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं आदि समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जिस तरह काम कर रही है, उसे देखते हम सभी का फर्ज का बनता है कि सपा को फिर सरकार बनाने का मौका मिले।
सम्मेलन के आयोजक सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद ने कहा कि देश में भाईचारा को कायम रखने के लिए जरूरी है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बहुमत से सरकार बनाने के लिए फिर चुना जाए। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि अखिलेश सरकार की ईमानदारी, लगन और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता के कारण अब समाजवादी आंदोलन को सूबे में आगे बढने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

सम्मेलन में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, पूर्व विधायक कुंवर शरदवीर सिंह, तिलहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अनवर अली, अमित यादव रिंकू आदि ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा नेतृत्व के कामों को जनता तक पहुंचाकर सभी कार्यकर्ता मिशन 2017 को कामयाब बनाने का रास्ता साफ करने में जुट जाएं।

51 किलो की माला से अतिथियों का स्वागत
जिला उपाध्यक्ष आफाक अली खां के संचालन में हुए सम्मेलन के प्रारंभ में युवजन सभा के जिला सचिव पवन शंखवार और उनके सहयोगियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंसारी और राज्यमंत्री वर्मा का 51 किलो की माला से स्वागत किया।

सम्मेलन में इन सभी की रही सहभागिता
सम्मेलन में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पंकज वर्मा सर्राफ, डॉ. नवनीत यादव, गोपाल अग्रिहोत्री, विक्रांत चौधरी, जगजीत सिंह टांडे, गुलजार हबीब कुरैशी, ओम गुप्ता, अफसर अली खां, कपिल वर्मा, गुलशन कुरैशी, खान मियां, अनिल दास, मुन्ने खां, मतलूब हुसैन, दलजिंदर सिंह, अतीउल्ला सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हफीज अहमद अंसारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें