रेलवे स्टेशन पर पार्सल कार्यालय का टूटा गेट। संवाद
शाहजहांपुर। रेलवे के सरकुलेटिंग एरिया के सुंदरीकरण का कार्य जल्द ही आरंभ होने वाला है। कार्य में बाधक बनने वाले पार्सल कार्यालय को मंगलवार को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। कार्यालय के गोदाम को तोड़ने का कार्य भी होने लगा है।
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने गत दिनों सरकुेलेटिंग एरिया को दुरुस्त के सुंदरीकरण का कार्य 15 जुलाई तक कराने को कहा था। इसके तहत उत्तर रेलवे के मुख्य गेट से लेकर पूर्वोत्तर रेलवे तक सड़क बनाकर सुंदरीकरण का काम होना था। समय अवधि बुधवार को पूरी होगी। अब रेलवे के अफसरों को कार्य कराने की याद आई है। मंगलवार को पार्सल कार्यालय को पॉवर केबिन के पास शिफ्ट कर दिया गया। पार्सल कार्यालय के गोदाम को भी खाली कर उसमें तोड़फोड़ शुरू करा दी। पार्सल कार्यालय के भवन को तोड़कर सरकुलेटिंग एरिया को विकसित किया जाएगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि पार्सल कार्यालय को शिफ्ट कराया जा रहा है। संबंधित को तेजी से काम कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद