फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुककर बरसी बदरा, कम हुई गर्मी

Sat, 25 Jul 2015 09:33 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार दोपहर को गर्मी से राहत मिल गई। तीन किश्तों में बरसे बदरा से मौसम काफी सुहावना हो गया। मामूली बारिश होने से किसानों को कोई खास लाभ नहीं हुआ, जबकि सड़कों पर कीचड़ फैला हुआ नजर आया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह खिली धूप के बाद दोपहर तक बादल छा गए। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई। उमस भरी गर्मी बढ़ने की वजह से लोग परेशान हो गए। करीब पौने एक बजे एकदम से झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई। शाम तीन बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया। हालांकि शहर की गलियों में इससे कीचड़ बढ़ गया, जिससे पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को दिन में आठ मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने रविवार को भी बारिश होने की उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि मौसम में आए बदलाव को देखते हुए रविवार को भी रिमझिम बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें