फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के प्रमाण पत्रों को लेकर खींचतान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रत्याशियों ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है। कुछ महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रमाणपत्र तो दूसरे लोगों ने अपने कब्जे में कर रखे हैं, जिससे वे चुनाव में अपना मत प्रयोग करने को लेकर असमंजस में है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक ब्लाक क्षेत्र की तीन अनुसूचित जाति और एक सामान्य महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का प्रमाण पत्र चुनाव में उनकी मदद करने वाले लोगों ने लेकर अपने पास रख लिया था, जो अभी तक उन्हीं के पास है। नगर से सटे एक बीडीसी क्षेत्र के चुनाव में अलग-अलग समुदाय के दो लोगों ने एक ही सदस्य की मदद की थी। प्रमाण पत्र एक पक्ष के लोगों के पास होने की जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बीडीसी सदस्य से प्रमाण पत्र लौटाने को कहा। जबकि पहले से प्रमाणपत्र लिए बैठे लोगों ने उसे अभी लौटाने से इंकार कर दिया है।  इस मामले में दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसी तरह तीन अन्य मामलों में भी प्रमाण पत्र को लेकर खींचतान मची है। प्रमाण पत्र दबाए बैठे कुछ छुटभैया नेता ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी से वोट दिलाने के बदले मोटी रकम लेने की जुगत लगा रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें