फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के नतीजे घोषित जिपं की गणना जारी

Mon, 02 Nov 2015 12:09 AM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार से शुरू हुई मतगणना में सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 66 का परिणाम सबसे पहले आया, यहां से चुनाव लड़ी रिषीपाल की पत्नी उर्मिला ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी जगेंद्र को 165 मतों से पराजित किया, जबकि इस पद के लिये चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में रविवार देर शाम तक घोषित हुए परिणामों मेें अफतियापुर के वार्ड संख्या 48 से चुनाव लड़े राज्यमंत्री राममूर्ती सिंह वर्मा के भांजे दीपेन्द्र वर्मा ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्दी ब्रजरानी को 719 मतों से पराजित किया, जबकि पेहना के वार्ड 12 से महेंद्र ने सबसे कम मात्र सात वोट से अपने प्रतिद्वन्दी प्रेमपाल सिंह को हराया। वहीं इस चुनाव में भटादवेर के वार्ड संख्या दो से चुनाव लड़ी पूर्व ब्लाक प्रमुख आशा देवी चुनाव हार गईं, उन्हें शमीम ने 26 मतों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा देर शाम तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घोषित हुए परिणामों में धिंयरा के वार्ड 46 से पूनम ने अपने प्रतिद्वंदी कुसुमा देवी को 63 मतों से, मिघौल के वार्ड 86 से हरनाम ने मुन्नू सिंह को 45 मतों से, खंडहर प्रथम के वार्ड 20 से शीला देवी ने रामवीर को 201 से, बेलाखेड़ा के वार्ड 76 से मनोज कुमार सिंह ने मदन पाल को 174 मतों से, रूपापुर वार्ड 28 से लटूरी ने सुभाष को 80 मतों से, डहर के वार्ड 10 से पप्पू ने मुन्नी देवी को 79 मतों से, रौली बौरी के वार्ड 56 से आनंद किशोर ने सूरजपाल को 53 मतों से, रमापुर बझेड़ा के वार्ड 87 से रामा देवी ने सरोजनी को 88 मतों से, सराय साधौ के वार्ड 29 से जुगुल किशोर ने राजकिशोर को 33 मतों से, पल्हरई के वार्ड 47 से जितेन्द्र कुमार ने मुकेश को 51 मतों से, रघुनाथपुर के वार्ड 21 से विनोद कुमार ने तोताराम को 88 मतों से, दिबियापुर सुल्तानपुर के वार्ड 30 से नन्हे खां ने फरीदी को 55 मतों से, माल्हूपुर के वार्ड तीन से मोहम्मद शफी ने अशफाक को 41 मतों से, याकूबपुर के वार्ड 38 से राजीव बाबू शर्मा ने 50 मतों से, गुरूगवां के वार्ड 57 से नवल किशोर ने लज्जावती को 54 मतों से, मनोरथपुर सहसोबारी के वार्ड 23 से विनोद कुमार ने रामसेवक को 45 मतों से पराजित किया।
इसके अलावा गुरुगवां के वार्ड 58 से राकेश कुमार सिंह बहुगुणा ने सुमित पांडेय ने 379 मतों से, गुलड़िया के वार्ड 46 से पूनम ने सुखदेवी को 63 मतों से, साहबगंज के वार्ड 78 से रामदुलारी ने ममता को 13 मतों से, रामपुर वैन के नवल किशोर ने लज्जावती को 53 मतों से, कुम्हरूआ के वार्ड 49 से मीरा ने रविराम को 17 मतों से, मंगटोरा के वार्ड 14 से रीना यादव ने समता को 35 मतों से, रूस्तमपुर के वार्ड 31 से अन्नपूर्णा ने सियादेवी को 11 मतों से, ककरहा के वार्ड 39 से सरला देवी ने जगदीश को 80 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें