फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के 71 वार्डों के लिए 305 नामांकन

Wed, 07 Oct 2015 12:09 AM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड तिलहर के 71 वार्डों के लिए पहले दिन बीडीसी सदस्य पद के लिए 305 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सुबह से ही पुलिस बल द्वारा बेरीकेडिंग और रस्सी लगाकर अवांछित लोगों को ब्लाक परिसर से पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से चार बजे तक लाइन में लगे प्रत्याशियों के नामांकन पत्र लिए गए। वार्ड नंबर 21 से 30 तक 42, 11 से 20 तक 33, 1 से 10 तक 40, 61 से 71 तक 58, 51 से 60 तक 52, 40 से पचास तक 40 तथा 31 से 40 तक 40 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। आरओ रमेश चंद्रा के अनुसार बुधवार को भी नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम विजय शंकर दुबे, सीओ विजय शंकर मिश्रा ने ब्लाक परिसर का निरीक्षण किया।

जैतीपुर में भी बीडीसी सदस्यों ने भरे नामांकन
जैतीपुर। ब्लॉक प्रांगण में पुलिस सुरक्षा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पहले दिन शांतिपूर्वक नामांकन पत्र जमा हुए। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कस्बे में दो बैरियर लगाये गए तथा नामांकन के लिए आये वाहनों को दोनों तरफ रोक दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। निर्वाचन अधिकारी डा. इंद्रमणि ने बताया कि आज कुल 179 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें सामान्य वर्ग के 53, पिछड़ा वर्ग के 101, अनुसूचित जाति के 25 के नामांकन किए गए। इनमें 72 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें