फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंछल गुट की बाजार बंदी का मिला-जुला रहा असर

Fri, 12 Dec 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस बीच, व्यापारियों ने घंटाघर, मंडी और खिरनीबाग में प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किए जाने और रासुका लगाने की मांग की।


संगठन के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम और बंदी प्रभारी युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने सुबह दस बजे से बहादुरगंज पुलिस चेक पोस्ट के नजदीक बनाए गए कैंप कार्यालय में डेरा डाल दिया। इस बीच, विभिन्न बाजार इकाइयों के पदाधिकारी भी वहां जुटने लगे। गुप्ता ने स्वयं मंडी क्षेत्र की कमान संभाली और अन्य पदाधिकारियों की टोलियां विभिन्न बाजारों को रवाना कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोलियों के भ्रमण का मकसद खुली दुकानें बंद कराना रहा, लेकिन दोपहर 12 बजे तक दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसलिए कहीं कोई टकराव की नौबत नहीं आई। चारखंभा से लेकर चौक तक, केरूगंज से मंडी तक और मशीनरी मार्केट बहादुरगंज से लेकर गोविंदगंज तक अधिकांश मार्केट बंद रहने से पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ गया। यह बात अलग है कि दोपहर बाद धीरे-धीरे लगभग सभी बाजारों में प्रतिष्ठान खुल गए। प्रदर्शन के दौरान तमाम व्यापारियों ने खिरनीबाग चौराहे पर खुद को जंजीरों से जकड़कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने बंदी सफल बनाने के लिए सभी दुकानदारों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें