परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई स्पर्धाएं हुईं। इन स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अमन ने पहला, रोहित ने दूसरा, आकाश ने तीसरा तथा बालिका वर्ग में शीतल ने प्रथम, चांदनी ने द्वितीय और मेघा ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह 400 मीटर बालिका वर्ग में शीतल, रूबी, शिवाली, बालक वर्ग में अमन, रूप, राजीव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक-बालिका में भावलखेड़ा की टीम प्रथम और ददरौल की टीम ने द्वितीय स्थान पाया।