फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमजीवी एक्सप्रेस में आग से हादसा बचा

Fri, 07 Sep 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के राजगीर से गुरुवार रात दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी कोच के नीचे उठतीं चिंगारियों को दलेलनगर स्टेशन मास्टर ने देख लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद रात करीब 2:45 बजे ट्रेन को संडीला स्टेशन पर रोका गया। फिर बालामऊ में एसी कोच को अलग करने के बाद ट्रेन रवाना की गई। यातायात निरीक्षक शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बना दी गई है। 
विज्ञापन

श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) रात करीब 1:20 बजे दलेल नगर स्टेशन से गुजर रही थी तभी स्टेशन मास्टर ने एसी कोच के नीचे चिंगारियां उठते देखीं। सूचना पर संडीला में ट्रेन को चेक किया गया तो पता चला कि एसी कोच के नीचे लगा बैटरी बॉक्स फटकर लटक गया है। इसे एहतियात से अगले स्टेशन बालामऊ तक लाया गया जहां एसी कोच को अलग कर ट्रेन रवाना की गई। अलग हुए कोच के यात्रियों को पीछे आ रही डबल डेकर ट्रेन से भेजा गया। इस दौरान अप लाइन पर शुक्रवार तड़के तीन से सुबह छह बजे तक यातायात ठप रहा। 
श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब पांच घंटे देरी से शुक्रवार सुबह 8:15 बजे यहां पहुंची। एसी कोच कटने से स्टेशन पर उन यात्रियों को दिक्कत हुई जो एसी कोच में यात्रा के लिए रिजर्वेशन करा चुके थे। कुछ यात्रियों ने स्टेशन पर नाराजगी भी जताई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अप लाइन की ये ट्रेनें रहीं प्रभावित 
सप्तक्रांति एक्सप्रेस, स्पेशल डबल डेकर, अकालतख्त एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस और हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें