रविवार को हज जाने वाले यात्रियों का जत्था एक बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने हज जाने वाले यात्रियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नौशाद कुरैशी, छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी राठौर, अश्वनी शुक्ला, शकील मियां, वारसी शाहिद कुरैशी, हाजी सकलैनी, मोहम्मद शमीम वारसी, इस्लाम कुरैशी, अनस कुरैशी, चंदा भाई, कल्लू, मोहम्मद हासिम, रेहान कादरी, सोनू कुरैशी, इरफान कुरैशी, शाहिल, फुरकान आदि ने शामिल रहे।