फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Aug 2015 08:38 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेसिक और वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके धरना दिया। बाद में बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ की ओर से डीएम के नाम ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि बेसिक माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक बच्चों को शिक्षा देकर सरकार की मंशा के अनुरूप काम कर रहे हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों और लिपिकों द्वारा उनका तरह-तरह से शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन परिषदीय विद्यालयों के भवन संबंधी मानक किन्हीं कारणों से पूरे नहीं हो पाए, उनके संचालन में बाधा डाली जा रही है।
ज्ञापन में भवन संबंधी मानक पूरे करने को अतिरिक्त समय दिए जाने, वर्षा 2009 में बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले से अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों की मान्यताओं को स्कूल संचालन के लिए मान्य किए जाने, डीआईओएस कार्यालय से ललितपुर स्थानांतरित किए गए वरिष्ठ लिपिक विकास सक्सेना को तत्काल कार्य मुक्त किए जाने, शिक्षकों के जीविकोपार्जन को मानदेय की व्यवस्था जल्द कराने आदि मांगों का उल्लेख है। धरना-प्रदर्शन में कौशल कुमार, कमलेश चंद्र, मुनीश कुशवाहा, चंद्रशेखर, राजीव कुमार, राधेश्याम, जितेंद्र कुमार, गौरीशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें