बाडी गांव की टीम से मैच खेलता खिलाड़ी रोहित राठौर। संवाद
रोजा। चौढेरा क्रिकेट प्रीमियर लीग में सोमवार को बाड़ीगांव क्रिकेट क्लब ने दो रन से मैच जीत लिया। नवादा क्रिकेट क्लब को शिकस्त दी।
बाड़ीगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित दस ओवर में 104 रन बनाए। नवादा दस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी। बाड़ीगांव क्रिकेट क्लब ने दो रन से मैच जीत लिया। शहवाज ने चार विकेट और 25 रन बनाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। टूर्नामेंट में राजीव वर्मा, हिमांशु शर्मा ने अंपायरिंग की। संवाद