फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली में बवाल को लेकर अलर्ट, रात्रि गश्त बढ़ाई

विज्ञापन
शुक्रवार देर रात तक सड़कों पर भ्रमण करते डीएम-एसपी। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली में हुए बवाल के बाद शाहजहांपुर पुलिस अलर्ट हो गई है। रात्रि की गश्त बढ़ाई गई है। तिराहों-चौराहों व मिश्रित आबादी में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। देर रात तक सड़कों पर घूमने वालों को रोककर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली में बवाल के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। डीएम और एसपी ने शाम को पैदल भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। रात में भी पुलिस की निगरानी बनी रही। एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है।
शनिवार शाम को भी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं मार्गों पर पैदल गश्त कर कानून-शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें