फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अध्यक्ष व महासचिव समेत बार संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 05 Jan 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। इसमें अध्यक्ष व महासचिव समेत 22 पदों के सभी नवीन पदाधिकारियों ने शपथ ली।
विज्ञापन


सबसे पहले निवर्तमान अध्यक्ष नारायण दत्त त्रिपाठी गुल्लू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय वर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ दीक्षित को शपथ ग्रहण कराई। निवर्तमान महासचिव राजीव शर्मा ने नवनिर्वाचित महासचिव अवधेश सिंह तोमर को शपथ दिलाई। इसके बाद महासचिव अवधेश सिंह ने नवीन कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इनमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष रमित त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ दीक्षित, कोषाध्यक्ष पद ज्ञानदेव दीक्षित, संयुक्त सचिव अभिषेक शंखधर, सत्येंद्र पाल व अंचन दीक्षित, उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तथा सुमित कुमार अवस्थी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा, हरीमोहन सक्सेना, पंकज गुप्ता, सुधार मिश्रा, मलखान, अनिल मिश्रा, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अर्पित टंडन, प्रभात कुमार मिश्र, पंकज कनौजिया, अवनीश कुमार सिंह, जगतपाल वर्मा, अजीत कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रीब्यूनल (एमएसीटी) के प्रधान न्यायाधीश रूपेश रंजन, एडीजे प्रथम आशीष वर्मा, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य प्रशांत सिंह अटल, पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य शिरीष मेहरोत्रा, सीबीए के पूर्व अध्यक्ष अशोक वाजपेयी, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, चुनाव अधिकारी एजाज हसन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें