फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: काली मिर्च में मिला प्रतिबंधित रंग, 2.50 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काली मिर्च में प्रतिबंधित सिंथेटिक डाई पाए जाने के मामले में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने खाद्य व्यापारी जलालाबाद के मोहल्ला नौसारा निवासी आनंद गुप्ता पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 15 अगस्त 2022 को जलालाबाद क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया था। इस दौरान काली मिर्च में काला रंग (अपमिश्रक) होने का संदेह हुआ। मौके से काली मिर्च का नमूना लेकर सील किया गया और जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया। रिपोर्ट में काली मिर्च में मानव उपभोग के लिए प्रतिबंधित सिंथेटिक डाई ब्लैक की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई शुरू की गई।
एडीएम ने 2.50 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। आदेश में अर्थदंड की धनराशि 30 दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। धनराशि जमा नहीं करने पर भू-राजस्व की तरह वसूली की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें