फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैंक कर्मियों को जनगणना के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अग्रणी जिला बैंक कार्यालय में जनगणना कार्यक्रम का आयोजन एडीएम वित्त एवं राजस्व व जनगणना अधिकारी अरविंद कुमार की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन

एडीएम ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जनगणना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों एवं संसाधनों के समुचित नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक कर्मचारियों से अपील की है कि वे स्वयं जनगणना के प्रति जागरूक बनें तथा अपने परिवार, परिचितों एवं आम नागरिकों को भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता के लिए प्रेरित करें। स्टेट ट्रेनर अनूप कुमार वर्णवाल, जिला फील्ड ट्रेनर मृदुल श्रीवास्तव ने जनगणना से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान एलडीएम अरविंद प्रसाद गुप्ता, प्रशांत द्विवेदी, एनके सिन्हा, हिमांशु मिश्रा, अक्षय वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें