चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
चौक कोतवाली पुलिस ने दस घंटे के अंदर स्कूटी बरामद की
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की स्कूटी के साथ मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी फैसल व आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी गुफरान को गिरफ्तार कर लिया। उधर, बंडा थाना पुलिस टीम ने चोरी की बाइक के साथ इंदलपुर गांव निवासी राकेश और हरिओम को गिरफ्तार किया।
चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी राहुल वाजपेयी ने तहरीर दी। बताया कि उनकी स्कूटी चोरी हो गई है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर टीम गठित की। करीब दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मुखबिर की सूचना पर नई गोशाला के करीब खेतों के पास घेराबंदी की।फैसल और गुफरान को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई। दोनों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
वहीं, बंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अभियान के तहत टीम को सफलता मिली है। टीम ने ददिउरी गांव के मार्ग से राजेश और हरिओम को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की।
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस