फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में स्लाटर हाउस पर पशुआें के कटान पर प्रतिबंध 

Sat, 25 Mar 2017 12:09 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 योगी सरकार द्वारा प्रदेश में अवैध बूचड़खानों को बंद करने के आदेश के बाद यहां स्लाटर हाउस पर पशुआें का कटान पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है ।साथ ही पालिका प्रशासन ने मीट की अवैध दुकानों की बंदी के लिए दुकानों पर नोटिस चस्पा करवा दिये जाने से मीट दुकानदारों में हड़कं प मच गया है। 
विज्ञापन

यहां बता दें कि नगर क्षेत्र में मीट की सैकड़ों दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। शासन के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए संचालित हो रही अवैध मीट की दुकानों पर बंदी का नोटिस चस्पा करवा दिए। पालिका प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में 38 बडे़ जानवरों व 5 बकरा व मुर्गा मीट की दुकानों के लाइसेंस जारी हैं जब कि मीट की दुकानों की संख्या इससे कई गुना अधिक है। पालिका ने नगर के एक मात्र स्लाटर हाउस पर जानवरों का कटान फि लहाल पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। उधर, चेयरमैन इमरान खां ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रतिबंध लगाए गये हैं। आगे जो भी आदेश निर्देश प्राप्त होंगे उसी के अनुरूप कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें