पुवायां में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
पुवायां। सूर बाबा मैदान मैदान पर चल रही पुवायां लीग क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए, जिसमें बाम इलेवन और केबी स्पोर्ट्स क्लब ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच बाम इलेवन बंडा और चठिया इलेवन के बीच खेला गया। चठिया इलेवन के कप्तान रज्जू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बाम इलेवन की टीम 15 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पम्मा ने 47 रनों का योगदान दिया।
चठिया इलेवन की ओर से रमन और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। चठिया की टीम 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी। कुलदीप ने 26 रन बनाए। बाम इलेवन की ओर से चरनजीत सुरली और प्रिंस ने दो-दो विकेट लिए। पम्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच केबी स्पोर्ट्स क्लब पुवायां और औरंगाबाद इलेवन के बीच खेला गया। केबी क्लब के कप्तान दीपक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। औरंगाबाद इलेवन की टीम 12 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई। तौसीब ने 15 और हसीबू ने 12 रन बनाए। केबी क्लब की ओर से विष्णु ने पांच विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी केबी क्लब की टीम ने 8.5 ओवर में चार विकेट पर 69 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपक ने 30 रन बनाए। विष्णु को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। औरंगाबाद की ओर से छोटे और इलियास ने दो-दो विकेट लिए। दोनों मैचों में अंपायरिंग हीरा सिंह, विवेक सिंह ने की। कमेंट्री अंग्रेश सिंह और स्कोरिंग राजवंश सिंह ने की।